Ads.....

Ads.....
Bholenath bhajan

जग में सुंदर है दो नाम लिरिक्स, बहुत सुंदर भजन लिरिक्स ll Jag mein Sundar hai do Naam Bhajan lyrics

            जग में सुन्दर हैं दो नाम


जग में सुन्दर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम 

बोलो राम, राम राम, बोलो श्याग, श्याम, श्याम

 माखन ब्रज में एक चुरावे एक बेर भिलनी के खावे 

प्रेम भाव से भरे अनोखे दोनों के हैं काम जग में सुन्दर......


एक हृदय में प्रेम बढ़ावे एक ताप सन्ताप मिटावे

 दोनों सुख के सागर हैं और दोनों पूरण काम जग में सुन्दर.....


एक कंस पापी को मारे एक दुष्ट रावण संहारे 

दोनों दीनों के दुःख हारक हैं दोनों बल के धाम जग में सुन्दर......


एक राधिका के संग साजे एक जानकी संग विराजे 

चाहे सीताराम कहो या बोलो राधेश्याम


जग में सुन्दर.....


        जै गोविन्दा गोपाला


जै गोविन्दा गोपाला मनमोहन श्याम कन्हैया । 

मुरलीधर गोपाला घनश्याम नन्द के लाला॥ जै गोविन्दा


जगपालक तू रास रचैया गोवर्धन गिरधारी। 

कितने नाम तेरे नटवर तू साँवल कृष्ण मुरारी-2 

मोर मुकुट मन हर ले बलिहारी हर ब्रजवाला


मुरलीधर


तू ही सागर में रमता तू ही धरती पाताल 

जल नभ में और जगत में तेरी जै-जैकार-2 

मेरे मन मन्दिर में स्वामी तुझसे ही उजियाला


मुरलीधर-


जिसका कोई नहीं इस जग में उसका मीत कन्हैया 

बंसी बजैया, राम रचैया, काली नाग नथैया-2 

राजा हो या दीन भिखारी सबका तू रखवाला


मुरलीधर

No comments

Powered by Blogger.