श्री कृष्ण भजन हिंदी लिरिक्स ll Shri Krishna bhajan hindi lyrics
श्री कृष्ण भजन हिंदी लिरिक्स Shri Krishna bhajan hindi lyrics
मधुबन की लताओं में घनश्याम तुम्हे देखूं
घनघोर घटाओं में घनश्याम तुम्हे देखूं
यमुना का किनारा हो बहती हुई धारा हो
संग राधा प्यारी हो जोड़ी वह निराली हो
धारा में नहाते हुए श्री श्याम तुम्हे देखूं
मधुबन की लताओं में...........
सावन का महीना हो झूला भी रंगीला हो
चंदन की पटोली हो रेशम की डोरी हो
राधा को झूला ते हुए घनश्याम तुम्हे देखूं
मधुबन की लताओं में...............
वृंदावन प्यारा हो वंशीवट न्यारा हो
कालिंदी के तट पर प्रभु मुखड़ा तुम्हारा हो
फिर बंसी बजाते हुए मेरे श्याम तुम्हे देखूं
मधुबन की लताओं में घनश्याम तुम्हे देखूं
Post a Comment