Ads.....

Ads.....
Bholenath bhajan

Kalashtmi व्रत शुभ मुहूर्त 2023 ll आषाढ़ मास में मासिक कालाष्टमी व्रत कब है पूजा विधि

 

  

Kalashtami व्रत 2023: आषाढ़ मास में मासिक कालाष्टमी व्रत कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


      


Kalashtami 2023 प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान शिव के रुद्रावतार काल भैरव भगवान की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं आषाढ़ मास में कब रखा जाएगा मासिक कालाष्टमी व्रत।

Kalashtami 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़

 मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कालाष्टमी व्रत

 रखा जाएगा। इस विशेष दिन पर भगवान शिव के रुद्रावतार

 भगवान काल भैरव की उपासना का विधान है। शास्त्रों में

 बताया गया है कि भगवान काल भैरव की उपासना करने से

 जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं और

 साधक को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते

 हैं, आषाढ़ मास में कब रखा जाएगा मासिक कालाष्टमी व्रत?

मासिक कालाष्टमी 2023 तिथि 


वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की

 अष्टमी तिथि का आरंभ 10 जून को दोपहर 02 बजकर 01

 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन अगले दिन 11

 जून को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर हो जाएगा।

 कालाष्टमी व्रत के दिन भगवान काल भैरव की उपासना रात्रि

 के समय की जाती है। ऐसे में यह व्रत 10 जून 2023,

 शनिवार के दिन रखा जाएगा। इस विशेष दिन पर रवि योग

 का निर्माण हो रहा है जो सुबह 05 बजकर 23 मिनट से

 दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।


मासिक कालाष्टमी 2023 किये जाने वाले उपाय 


शास्त्रों के अनुसार, कालाष्टमी व्रत के दिन सुबह स्नान-दान

 आदि के बाद भगवान काल भैरव की विधिवत पूजा करें।

 उनके सामने दीप जलाकर व्रत का संकल्प लें। इसके साथ

 भगवान काल भैरव को जलेबी का भोग अवश्य लगाएं। ऐसा

 करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

कालाष्टमी व्रत के दिन भगवान काल भैरव के मंत्र का जाप

 108 बार करने से भय और दोष से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।

 इसके साथ इस दिन काल भैरव भगवान के सामने सरसों के

 तेल का दीपक जलाने से साधक को सुख और समृद्धि की

 प्राप्ति होती है।



No comments

Powered by Blogger.