मेरे भोले बाबा गजब रसिया ll शिव भजन हिंदी लिरिक्स ll Shiv Bhajan Hindi lyrics
भोले बाबा चले गौरा ब्याहन
मेरे भोले बाबा गजब रसिया चले गौरा ब्याहन
कानों में कुंडल गले सर्प माला
डम डम डमरू बजावे रसिया, चले गौरा ब्याहन
मेरे भोले बाबा...............
दहिया भभूति मर्ग की छाला
संग ले बाराती चले गौरा ब्याहन
मेरे भोले बाबा.............
माथे पर चंदा है नंदी सवारी
नाचे बराती चले गौरा ब्याहन
मेरे भोले बाबा गजब रसिया चले गौरा ब्याहन
2 भोले को कैसे मैं मनाऊं
भोले को कैसे मैं मनाऊं रे,मेरा भोला ना माने
भोले को भावे ना रेशम का चोला 2
बाघ छाल कैसे लाऊं रे, मेरा भोला ना माने
भोले को भावे ना ढोलक मंजीरा 2
डम डम डमरू कैसे लाऊं रे, मेरा भोला ना माने
भोले को भावे ना लड्डू और पेड़े 2
भांग का गोला कैसे लाऊं रे,मेरा भोला ना माने
भोले को भावे ना हाथी और घोड़ा 2
नंदी बैल कैसे लाऊं रे, मेरा भोला ना माने
भोले को कैसे मैं मनाऊं रे, मेरा भोला ना माने
Post a Comment