तेरे मन में राम, मन में राम ll राम जी का बहुत ही प्यारा भजन लिरिक्स ll tere man mein Ram tan mein Ram lyrics Hindi
तेरे मन में राम, तन में राम
तेरे मन में राम, तन में राम
रोम-रोम में राम रे,
राम सुमिर ले ध्यान लगाले
छोड़ के जगत के काम रे,
बोलो राम, बोलो राम,
बोलो राम, राम राम-2
माया में तू उलझा-उलझा दर-दर धूल उड़ाये
अब करता क्यों मन भारी जब माया साथ छुड़ाये रे
दिन तो बीता दौड़ धूप में ढल जाये ना शाम रे
बोलो राम, बोलो राम!
बोलो राम राम राम-2
तन के भीतर पाँच लुटेरे डाल रहे हैं डेरा
काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह ने तुझको ऐसा घेरा
भूल गया तू राम रटन, भूला पूजा के काम रे
बोलो राम, बोलो राम!
बोलो राम राम राम-2
Post a Comment